फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: होली पर नोएडा मार्ग पर बसों के संचालन की तैयारी

Tue, 11 Feb 2025 12:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस डिपो के अधिकारियों ने होली के त्योहार को भुनाने की तैयारी शुरू कर दी है। 15 नई बसें मिलने के बाद इन्हें कई मार्गाें पर चलाने की तैयारी की जा रही है। मुख्य रूप से हाथरस से नोएडा के लिए बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन


हाथरस से नोएडा के लिए दिवाली, होली और अन्य त्योहारों पर बड़ी संख्या में यात्रियों का आवागमन होता है। इस दौरान यात्रियों को इस मार्ग पर सफर कराने का पूरा दारोमदार नोएडा डिपो की बसों पर ही रहता है, लेकिन अब हाथरस डिपो भी अपनी बसों को नोएडा मार्ग पर चलाएगा। इससे पहले हाथरस डिपो की ओर से दो वातानुकूलित बसों को नोएडा मार्ग पर दौड़ाया गया था, लेकिन किराया अधिक होने के चलते यह प्रयोग सफल नहीं हो पाया था।
अब हाथरस डिपो होली के त्योहार पर नोएडा के लिए बसें चलाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए डिपो की ओर से खाका तैयार कर लिया गया है। क्षेत्रीय प्रबंधक के स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद हाथरस डिपो की ओर से नोएडा के लिए बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। प्रभारी सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुमित अवस्थी ने बताया कि जल्द ही बसों के संचालन की घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें