फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख चुनाव के लिए आज होंगे नामांकन

Thu, 04 Feb 2016 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ब्लॉक प्रमुख चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो जाएगी। सातों ब्लॉकों पर नामांकन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम-एसपी ने भी कई ब्लॉकों पर पहुंचकर नामांकन की तैयारियों का जायजा लिया। सुरक्षा इंतजामों में मिली कमियां मौके पर ही दूर कराई गईं। ड्यूटी पर लगे प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को निर्देश दिए गए कि वह प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों के अलावा किसी अन्य को नामांकन केंद्र के अंदर दाखिल नहीं होने दें। इसमें किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी ब्लॉकों पर बेरीकेटिंग कर दी गई है। सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन होंगे और दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।सभी एआरओ के साथ डीएम ने सहयोग के लिए अतिरिक्त स्टाफ भी लगा दिया है। सुरक्षा अधिकारियों और कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि नामांकन केंद्र से 200 मीटर की दूरी पर ही प्रत्याशियों का काफिला रोक दें। कोई भी वाहन इस परिधि में दाखिल नहीं होने पाए। सहायक निर्वाचन अधिकारियों से कहा गया कि वह राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरश:अनुपालन करते हुए ही नामांकन प्रक्रिया को पूरा कराएं। कोई भी विवाद की स्थिति आने पर आयोग के निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ें। डीएम ने सहायक निर्वाचन अधिकारियों के नेतृत्व में सातों ब्लॉकों पर सात फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए मतदान कार्मिकों की टीमें भी बना दी हैं। प्रत्येक टीम में मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय के रूप में तीन कर्मचारी रखे गए हैं। इन टीमों को सहायक निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशन में काम करने को कहा गया है।
विज्ञापन

48 घंटे पहले करें सहायक के लिए आवेदनडीएम शमीम अहमद का कहना है कि चुनाव के लिए यदि निरक्षर वोटरों को सहायक की आवश्यकता है तो उन्हें इसके लिए 48 घंटे पहले यानि शुक्रवार तक आवेदन करना होगा। इसके बाद इस संबंध में कोई आवेदन नहीं स्वीकार होगा। प्रत्याशियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय वरीयता पर मतदान करने के लिए अंग्रेजी में नंबर लिखने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें