फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में कोई भी कामगार नहीं रहेगा बेरोजगार: रघुराज

विज्ञापन
सिकंदराराऊ: आत्मनिर्भर अभियान के बारे में जानकारी देते राज्यमंत्री रघुराज प्रताप सिंह। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान के छोटे भाई चेतन सिंह के निधन पर संवेदना प्रकट करने आए प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री रघुराज प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार दूसरे प्रदेशों से आए कामगारों को तेजी से रोजगार देने का काम कर रही है। वर्चुअल श्रम सम्मेलन में स्वयं प्रधानमंत्री उनके काम की तारीफ कर चुके हैं।
राज्य मंत्री ने पूर्व विधायक के जीटी रोड स्थित आवास पर बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश निवासी कामगार दूसरे प्रांतों से बड़ी संख्या में घर लौटे हैं। लाखों की तादाद में आए इन श्रमिकों के समक्ष रोजी रोटी का संकट था। प्रदेश सरकार ने कौशल के हिसाब से इनकी सूची तैयार कराके उनके लिए काम की व्यवस्था की है। इसके अतिरिक्त मनरेगा और अन्य योजनाओं के तहत शत-प्रतिशत कामगारों को काम उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक-एक हजार रुपया शहरी क्षेत्रों में देने की योजना थी, लेकिन निकायों द्वारा गलत फार्म भरवाने के कारण इसमें देरी हुई है। अब फार्मों को सही कराके शीघ्र राहत राशि वितरित की जाएगी। इसके अलावा अब तक हजारों करोड़ रुपये की राहत राशि मुख्यमंत्री द्वारा कामगारों के खातों में भेजी जा चुकी है। देश में ये ऐसी पहली प्रदेश सरकार है, जिसने प्रवासी कामगारों के लिए इतना काम किया है। मंत्री ने कहा कि कोरोना की जंग उत्तरप्रदेश ने पूरी ताकत से लड़ी है और उसका असर कम से कम होने दिया है। इस मौके पर पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवदत्त वर्मा और नगर पालिका के सभासद भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें