हाथरस: बैनीगंज में रोस्अर के अनुj बाजार खुलने पर खरीददारी के लिए निकले लोग।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर का होली वाली गली हॉटस्पाट मुक्त होने के बाद कई दिन बाद कुछ बाजारों में रौनक दिखाई दी और खरीदारी हुई। हालांकि इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया।
शहर की घनी आबादी में जब कोरोना पॉजिटिव निकले थे तो जिला प्रशासन ने कई इलाकों को हॉटस्पाट घोषित कर दिया था। इसमें शहर के ज्यादातर बाजार भी शामिल थे। अब शहर के लगभग सभी बाजार हॉटस्पॉट से मुक्त हो गए हैं।
ऐसे में शनिवार को शहर के सरकूलर रोड, बैनीगंज, पंजाबी मार्केट, घंटाघर, नयागंज सहित ज्यादातर बाजारों में रौनकर दिखाई दी। लोगों ने खरीददारी भी की। वैसे काफी दुकानें रोस्टर के विपरीत भी खुली। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ। तमाम लोग बिना मास्क के भी घूमते दिखे।
पांच और एरिया किए हॉटस्पाट से मुक्त
हाथरस। जिला प्रशासन ने पांच और एरिया हॉटस्पाट से मुक्त कर दिए हैं। शहर हाथरस स्थित आशीर्वाद गार्डन, वसुंधरा एन्क्लेव एवं कस्बा सिकंदराराऊ अंतर्गत भूतेश्वर कॉलोनी व ममता धर्म कांटा कासगंज रोड सिकंदराराऊ तथा कस्बा हसायन स्थित मोहल्ला किशन वार्ड संख्या- 5 सहित कुल पांच क्षेत्रों को हॉटस्पॉट मुक्त एरिया घोषित कर दिया है। इन क्षेत्रों में समस्त गतिविधियां पूर्ववत नियमानुसार संचालित होंगी।