फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेनों में टिकट नहीं, बसों का है अभाव, त्योहार पर कैसे पहुंचे लोग अपने गांव

Mon, 06 Mar 2023 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को जनरल बोगी में सफर करना पड़ रहा है। जनरल बोगियों में यात्रियों की खासी भीड़ है। इस कारण लोग अन्य वाहनों के जरिए गंतव्य की दूरी तय कर रहे हैं।
विज्ञापन
बसों की है कमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर्व को लेकर अन्य प्रदेशों व जिलों में रहने वाले लोग अपने-अपने घरों को लौटने लगे हैं। लेकिन ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिलने व बसों में भीड़ की वजह से लोगों को घर आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 73 बसें हैं। इनका संचालन दिल्ली रूट पर किया जा रहा है। त्योहार पर बड़ी संख्या में लोग घरों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में ये बसें भी कम पड़ रही हैं। बसों में खासी भीड़ उमड़ रही है।

वहीं, ट्रेनों में लंबी वेटिंग के चलते यात्रियों को जनरल बोगी में सफर करना पड़ रहा है। जनरल बोगियों में यात्रियों की खासी भीड़ है। इस कारण लोग अन्य वाहनों के जरिए गंतव्य की दूरी तय कर रहे हैं। डग्गेमार वाहन इसका फायदा उठा रहे हैं। यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें