फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए नहीं करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 03 Nov 2023 12:54 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बागला संयुक्त जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आने वाले मरीजों को अब कई दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभी तक अस्पताल में एक ही रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होने से यहां आने वाले मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सहायक निदेशक स्वास्थ्य अलीगढ़ ने एक और चिकित्सक को जिला अस्पताल से संबद्ध कर दिया है। संबद्धीकरण पर आए चिकित्सक सप्ताह में तीन दिन अपनी सेवाएं देंगे।
विज्ञापन





उल्लेखनीय है कि बागला जिला अस्पताल में चिकित्सकों की भारी कमी है। 25 के सापेक्ष मात्र 12 ही चिकित्सक यहां तैनात हैं, जिसमें एक रेडियोलॉजिस्ट भी शामिल हैं। अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट के पास मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने के अलावा इमरजेंसी ड्यूटी, कोर्ट संबंधी कार्य, पोस्टमार्टम ड्यूटी व मेडिकल परीक्षण ड्यूटी की भी जिम्मेदारी रहती है। इस कारण यहां अल्ट्रासाउंड कराने आने वाले मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए दो से चार दिन तक का इंतजार करना पड़ता है।




अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को दूर करने व विशेषज्ञ चिकित्सकों को अस्पताल में संबद्ध किए जाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने समय-समय पर अधिकारियों को पत्र लिखे थे। अब एडी हेल्थ ने जिला अस्पताल में डॉ. राजीव मोदी को संबद्ध किया है। सप्ताह के तीन दिन वह जिला अस्पताल में सेवाएं देंगे। अभी तक डॉ. मोदी जिला महिला अस्पताल में संबद्ध थे। वह यहां सप्ताह तीन दिन अल्ट्रासाउंड करते थे।
विज्ञापन







अस्पताल में अभी तक एक ही रेडियोलॉजिस्ट तैनात हैं। अब चिकित्सक को संबद्ध कर दिया गया है। संबद्धीकरण पर आए चिकित्सक सप्ताह के तीन दिन यहां मरीजों के अल्ट्रासाउंड करेंगे। डॉ. सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें