फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब रिजर्वेशन कराने के लिए नहीं जाना होगा अन्य जिलों में

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

अब जिले के यात्रियों को शाम को रिजर्वेशन कराने के लिए अन्य जिलों की डगर तय नहीं करनी पड़ेगी। हाथरस सिटी स्टेशन पर रात आठ बजे तक रेलवे द्वारा रिजर्वेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी। बीते दिनों शुरू हुई इस सेवा से जिले के लोगों को फायदा होगा। वहीं रेलवे की औसतन आय में भी इजाफा होगा।
उल्लेखनीय है कि भले ही हाथरस जिला छोटा है, लेकिन यहां आधा दर्जन रेलवे स्टेशन हैं। अब लोगों के रिजर्वेशन हाथरस किला, हाथरस जंक्शन व हाथरस सिटी पर होते हैं, लेकिन शाम को रिजर्वेशन कराने के लिए यात्रियों को अलीगढ़ और मथुरा जाना पड़ता था। लंबे समय से रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य व अन्य सामाजिक संगठन रेलवे से देर शाम तक रिजर्वेशन काउंटर खोलने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब रेलवे ने लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हाथरस सिटी स्टेशन पर रात आठ बजे तक रिजर्वेशन की प्रक्रिया को चालू रखने की हरी झंडी दे दी है। इस सुविधा से रिजर्वेशन बुकिंग में इजाफा होगा तो वहीं रेलवे की माह की औसतन आय में भी बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें