संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिला पंचायत चुनाव में शनिवार को कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों ने पूरी दमखम के साथ नामांकन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य अपने कांग्रेस के साथियों के साथ एवं पर्यवेक्षक के रूप में छत्तीसगढ़ से आए अवनीश राघव की मौजूदगी में डेरा जमाया।
वार्ड नंबर एक से मनोज यादव, वार्ड नंबर दो से गौरव कश्यप, वार्ड नंबर तीन से सुदामा गुप्ता, वार्ड नंबर पांच से बृजेश देवी यादव, वार्ड नंबर 15 से विद्या देवी, वार्ड नंबर 20 से देवेंद्र कुमार यादव, वार्ड नंबर 22 से मिथलेश शर्मा ने पर्चा दाखिल किया। जिला अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने कहा कि पूरी जिला कांग्रेस कमेटी फ्रंटल प्रकोष्ठ विभाग एवं सभी साथी पूरी दिन रात मेहनत करके पार्टी के प्रत्याशियों को जिताएंगे। कांग्रेस पार्टी केवल जिला पंचायत सदस्य ही नहीं प्रधानी एवं बीडीसी में भी पूरी शक्ति लगाएगी।
अधिक से अधिक साथियों को जिताने का काम करेगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष विनोद कुमार कर्दम, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष बीना गुप्ता, जितेंद्र गौतम, जगत रावत, कृष्णा गुप्ता, प्रदीप जादौन, सत्यम वशिष्ठ, निखिलवर्ती पाठक, मुन्ना लाल शर्मा, सत्यप्रकाश रंगीला, देवेंद्र शर्मा, आरके राजू, हरिओम चौधरी, दिनेश चौधरी, आकाश पौरूष, नीरज शर्मा, सत्यप्रकाश शर्मा, मुन्ना लाल शर्मा, पीसीसी अनुज कुमार संत, पिंटू खटीक, भुवनेश शर्मा आदि थे।