हाथरस। खंडेलवाल महिला मंडल द्वारा नववर्ष कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम कराए गए। समाज की महिलाओं ने प्रतियोगिता में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया।
महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर नृत्य कर खूब धमाल मचाया। इस अवसर पर अध्यक्ष शालिनी खंडेलवाल, रुचि खंडेलवाल, कल्पना खंडेलवाल, अंजना, दीप्ति, डौली, काजल, रमा, रेनू, रेखा, संगीता, संतोष, सीमा, सुनीता, विनीता, मीनू, दीपक, नीतू, अंकिता आदि मौजूद थीं।