फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया

Mon, 28 Dec 2015 11:53 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा संयुक्त रूप से कांग्रेस का 131वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर शहर कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित कार्यक्र म की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष करुणेश मोहन दीक्षित ने की। संचालन शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष कृपेंद्र सिंह चौहान ने किया।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने ध्वजा रोहण के बाद बापू और पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के छवि चित्रों पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसियों को सम्मानित  किया गया।
ऋषि कुमार कौशिक व एनपी पिप्पल ने कहा कि कांग्रेस अगर न होती तो देश आजाद न होता। कांग्रेसी नेताओं ने देश की आजादी में अपने प्राणों की बलि दे दी। प्रेम शंकर दीक्षित व ललतेश गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ही वह पार्टी है जिसने हमेशा भाईचारे की भावना से राजनीति की है। कार्यक्रम में सत्यप्रकाश रंगीला, राधेश्याम एडवोकेट, वासुदेव उपाध्याय, वीरेंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ओके की अध्यक्षता में भी विचार गोष्ठी का आयोजन कोमल कॉम्पलैक्स स्थित कार्यालय पर किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मुकेश चंद्रा व विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. यशोदा नंदन मौजूद रहे। संचालन कृष्ण कुमार गुड्डू ने किया। इस अवसर पर योगेश कुमार ओके ने कहा कि कांग्रेस राजनीति की मां है। इसलिए कांग्रेस के बारे में अशोभनीय  शब्दों का प्रयोग मां के अपमान जैसा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें