फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं का उठान नहीं होने से क्रय केंद्र पर नई खरीद ठप

विज्ञापन
क्षेत्रीय सहकारी समिति के परिसर में खड़ा गेहूं से लदा ट्रैक्टर। - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

क्षेत्रीय सहकारी समिति के कार्यालय परिसर में बना गोदाम किसानों से खरीदे गए गेहूं से हाउसफुल हो गया। इस कारण पिछले कई दिनों से किसानों से गेहूं की नई खरीद भी नहीं हो पा रही है। प्रशासन के आदेश के बावजूद यह गेहूं अभी तक सरकारी गोदामों में नहीं पहुंचा है।
क्रय केंद्र कर्मियों के सामने मुश्किल यह है कि गोदाम पहले से हाउसफुल है। ऐसे में नया गेहूं खरीदकर कहां रखेंगे। यही वजह है कि पिछले एक सप्ताह से काफी किसान अपने गेहूं से लदे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां लेकर खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बारदाना नहीं होने और पहले से खरीदे गए गेहूं का उठान नहीं होने के कारण नये गेहूं की खरीद नहीं हो पा रही है। उनका गेहूं खुले में रखा हुआ है। ऐसे में न केवल उन्हें बारिश का डर सता रहा है, बल्कि बंदरों से भी इसकी रखवाली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें