फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: उद्यमियों को राहत, 499 एकड़ में सलेमपुर में बस रहा नया औद्योगिक क्षेत्र, 450 प्लॉट होंगे आवंटित

Tue, 24 Feb 2026 10:43 AM IST
चमन शर्मा विनीत चौरसिया, अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सलेमपुर में कई आकार के औद्योगिक प्लाॅट काटे गए हैं। इसमें सबसे छोटा प्लाॅट 450 वर्गमीटर का है। इसके बाद 750 वर्ग मीटर, 1000, दो हजार और 20 हजार वर्ग मीटर के प्लाॅट उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
हाथरस इंडस्ट्रियल एरिया सलेमपुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उद्योगों के लिए जगह की कमी से जूझ रहे हाथरस जिले के उद्यमियों के लिए यह बड़ी खबर है। सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में लगभग 499 एकड़ क्षेत्रफल में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है, जिसे सुविधाओं से लैस किया जाएगा। इस परियोजना को उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) की देखरेख में आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन


नए औद्योगिक क्षेत्र को आरसीसी की चौड़ी सड़कों के माध्यम से मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जा रहा है, जिससे माल परिवहन और लॉजिस्टिक्स की सुविधा बेहतर होगी। कनेक्टिविटी मजबूत होने से उद्योगों को कच्चा माल लाने और तैयार माल भेजने में सहूलियत मिलेगी। परियोजना के तहत प्रारंभिक रूप से 714 प्लॉट प्रस्तावित थे, लेकिन संशोधित नक्शे के अनुसार अब करीब 450 प्लॉट विकसित किए जा रहे हैं।
इन प्लॉटों को विभिन्न क्षेत्रफल में तैयार किया जा रहा है, ताकि सूक्ष्म, लघु, मध्यम और बड़े उद्योगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार भूमि उपलब्ध कराई जा सके। क्षेत्र में पक्की सड़कों के साथ पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, ड्रेनेज सिस्टम और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यह औद्योगिक क्षेत्र निवेश आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञापन

इस परियोजना के पूरा होने पर न केवल जनपद, बल्कि प्रदेश और अन्य राज्यों के निवेशकों को भी उद्योग स्थापित करने का अवसर मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
हाथरस के सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र का विकास बहुत ही महत्वपूर्ण है। इस पर मुख्यमंत्री की भी निगाह है। सीईओ यूपीसीडा विजय किरन आनंद की ओर से भी बड़े निवेश के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सलेमपुर में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा और सभी सुविधाओं से युक्त औद्योगिक क्षेत्र जिले को मिलेगा, जहां निवेश के बड़े अवसर भी निवेशकों को मिलेंगे।-श्याम गोपाल, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपीसीडा, अलीगढ़।
विज्ञापन

कई आकार के काटे गए हैं औद्योगिक प्लाॅट
सलेमपुर में कई आकार के औद्योगिक प्लाॅट काटे गए हैं। इसमें सबसे छोटा प्लाॅट 450 वर्गमीटर का है। इसके बाद 750 वर्ग मीटर, 1000, दो हजार और 20 हजार वर्ग मीटर के प्लाॅट उपलब्ध होंगे। उद्योगपतियों की आवश्यकता व परियोजना के हिसाब से उन्हें भूमि का आवंटन किया जाएगा। इन भूमि की दरों को जल्द ही गजट करा कर सामने लाया जाएगा। माना जा रहा है कि 3495 रुपये प्रति वर्गमीटर की दर से भूमि का आवंटन उद्यमियों को किया जा सकता है।

136 उद्यमियों को है भूमि आवंटन का इंतजार
जिले में आयोजित हुई इन्वेस्टर्स समिट में करीब 350 समझौता ज्ञापन (एमओयू) साइन हुए हैं। इसमें 150 उद्यमियों ने भूमि की आवश्यकता जताई है। उनका कहना है कि अगर भूमि का आवंटन हो तो वह उद्योग लगा पाएंगे। ऐसे में इन उद्यमियों को अब सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में सभी सुविधाओं से युक्त जमीन मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें