तहसील सादाबाद में नवनिर्मित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में चार नए कोर्स युवाओं के लिए चयनित किए गए हैं। इनकी स्वीकृति के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें तीन कोर्स सामान्य हैं, जबकि एक कोर्स महिलाओं से संबंधित है। आठ कोर्स के संचालन की स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।
युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसमें चार नए कोर्स जोड़े जा रहे हैं, ताकि युवाओं को जनपद में ही आधुनिक कोर्स के प्रशिक्षण की सुविधा मिल सके। इसमें जिले की बेटियों का विशेष ध्यान रखा गया है। महिलाओं के व्यवसाय के लिए विशेष रूप से फैशन टेक्नोलॉजी नाम से कोर्स का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इसके अलावा पैकेजिंग टेक्नीशियन, डायलिसिस टेक्नीशियन और रेडियोलॉजी टेक्नीशियन के डिप्लोमा कोर्स के प्रस्ताव को भी जल्द ही स्वीकृति मिल सकती है।
प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने बताया कि आठ कोर्स पहले से ही चयनित थे। अब चार नए कोर्स की शुरुआत का उद्देश्य आधुनिक उद्योगों में कुशल कारीगरों की आवश्यकता के अनुरूप युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया कराना है।
इन कोर्स का होगा संचालन
ट्रेड संचालन स्थित
फिटर पूर्व से चयनित
मैकेनिक मीटर व्हीकल पूर्व से चयनित
मैकेनिक रेफ्रिजरेशन एंड एसी पूर्व से चयनित
कम्प्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामर पूर्व से चयनित
सोलर पैनल इंस्टॉलेशन टेक्नीशियन पूर्व से चयनित
फैशन टैक्नोलोजी चयनित कोर्स
पैकेजिंग टेक्नीशियन चयनित कोर्स
डाइलेसिस टेक्नीशियन चयनित कोर्स
रेडियोलॉजी टेक्नीशियन चयनित कोर्स