फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good News: हाथरस स्टेडियम में मिलेंगी इंडोर खेलों की सुविधाएं, 1.94 करोड़ रुपये जारी

Fri, 28 Mar 2025 04:43 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के स्टेडियम में मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत इंडोर खेल फैसिलिटी के अंतर्गत तमाम सुविधा दी जाएंगी। खिलाड़ियों के लिए लॉकर और पीने के लिए शुद्ध पानी की मशीन लगेगी।
विज्ञापन
हाथरस का खेल स्टेडियम - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जिला खेल स्टेडियम में अब खिलाड़ियों को इनडोर खेलों में सुविधाएं दी जाएगीं। इसके लिए शासन स्तर से करीब 3.88 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। 1.94 करोड़ रुपये की पहली किश्त भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


जिला स्टेडियम में कई प्रकार के इंनडोर खेलों की तैयारी कराई जाती है, लेकिन इनके लिए पर्याप्त सुविधाएं स्टेडियम में नहीं है। इसे लेकर मुख्यमंत्री वैश्विक नगरोदय योजना के तहत इंडोर खेल फैसिलिटी के अंतर्गत तमाम सुविधा दी जाएंगी। इसमें कार्यदायी संस्था सीएनडीएस की ओर से खिलाड़ियों के लिए बैठने आदि की सुविधा दी जाएगी। 

वहीं खिलाड़ियों को लॉकर आदि की भी सुविधा मिलेगी। पीने के लिए शुद्ध पानी की मशीन लगाई जाएंगी। एडीएम वित्त डॉ. वसंत अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही युवाओं की प्रतिभाओं को निखारे जाने के लिए स्टेडियम में सुविधाएं दी जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें