इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। नए किराया ढांचे के लागू होने के बाद यात्रियों को 16 रुपये तक की बचत होगी।
हाथरस डिपो से आगरा की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। नई व्यवस्था के तहत अब टेढ़ी बगिया आगरा तक जाने वाले यात्रियों को आईएसबीटी तक का किराया नहीं देना होगा।
विज्ञापन
हाथरस से टेढ़ी बगिया आगरा फाउंड्रीनगर तक का किराया घटाकर 63 रुपये कर दिया गया है, जिससे यात्रियों को सीधे तौर पर 16 रुपये का फायदा मिलेगा। यह निर्णय दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और छोटे व्यापारियों के लिए लाभकारी साबित होगा। अब तक हाथरस से आगरा जाने वाले यात्रियों को सीधे आईएसबीटी (अंतरराज्यीय बस अड्डा) तक का किराया देना पड़ता था, चाहे उन्हें टेढ़ी बगिया या फाउंड्रीनगर जैसे क्षेत्रों में ही उतरना पड़े।
आईएसबीटी तक का पूरा किराया 79 रुपये निर्धारित था। इससे टेढ़ी बगिया, फाउंड्रीनगर या आसपास के क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ता था। रोडवेज प्रशासन ने आगरा रूट के किराए को दो भागों में विभाजित कर दिया है। इस फैसले से रोजाना यात्रा करने वाले सैकड़ों यात्रियों को सीधा आर्थिक लाभ मिलेगा। नए किराया ढांचे के लागू होने के बाद यात्रियों को 16 रुपये तक की बचत होगी।