फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले के नौ थोक उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री प्रतिबंधित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के नौ थोक उर्वरक विक्रेताओं की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है। थोक विक्रेताओं को फुटकर विक्रेताओं को खाद दिए जाने का ब्यौरा उपलब्ध न कराने की स्थिति में जिला कृषि अधिकारी ने कार्रवाई की है। इस कार्रवाई को लेकर थोक विक्रेताओं में खलबली मची हुई है।
शासन स्तर से खाद की कालाबाजारी को लेकर शक्ति बढ़ती जा रही है। शासन स्तर से थोक विक्रेताओं द्वारा फुटकर विक्रेताओं को दी जाने वाली उर्वरकों की जानकारी मांगी गई थी। इस क्रम में जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने जिले भर के थोक विक्रेताओं से माह दिसंबर में फुटकर विक्रेताओं को उपलब्ध कराई गई खाद के बारे में पूरा विवरण मांगा था। जिले के नौ विक्रेताओं ने इस में लापरवाही बरती है। इन विक्रेताओं की बिक्री को प्रतिबंधित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विक्रेताओं पर हुई कार्रवाई
शिवा फर्टिलाइजर्स, सादाबाद विजय खाद भंडार, मई सेनानी फर्टिलाइजर्स सादाबाद, राजा इंटरप्राइजेज मानिकपुर ज्ञानी बिल्डिंग मैटेरियल, मानिकपुर ओम ट्रेडर्स, हाथरस गोपाल एजेंसी, हाथरस अदिति इंटरप्राइजेज, हाथरस मयंक इंटर प्राइजेज, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें