फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मध्याह्न भोजन वितरण में मिली लापरवाही

Thu, 14 May 2026 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जिले के विद्यालयों में मिड-डे मील और दूध वितरण की व्यवस्थाओं को परखा गया। 48 अधिकारियों की टीम द्वारा किए गए निरीक्षण में 18 स्कूलों की लापरवाही उजागर हुई।
विज्ञापन




टीम ने जिले के कुल 194 विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पाया कि प्राथमिक विद्यालय नगला उदयसिंह और प्राथमिक विद्यालय बासवित्ता में न तो मध्याह्न भोजन बना था और न ही दूध का वितरण किया गया था।



इसके अलावा 10 विद्यालयों में एमडीएम की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। 10 अन्य विद्यालयों में दूध का वितरण नहीं किया गया। प्राथमिक विद्यालय सिंचावली कदीम और खुटीपुरी जाटान में न दूध मिला और खाने की क्वालिटी भी घटिया थी। दोषी पाए गए विद्यालयों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें