पीसी बागला महाविद्यालय में गुरुवार को एनसीसी इकाई के लिए कैडेट का नामांकन किया गया। कॉलेज के बीए, बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र इस नामांकन मेें शामिल रहे।
नामांकन के दिन ही कॉलेज के प्राचार्य मेजर राजकमल दीक्षित, कर्नल आरके कौशल, सूबेदार मेजर सुभाष ने नामांकन के लिए आए छात्र- छात्राओं के सभी प्रमाण पत्र चेक किए और उनकी ऊंचाई की भी माप की। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन कराने वाले विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा।