फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच को गणेश पूजन, सात को दाऊ-रेवती की पूजा

Fri, 02 Sep 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
मेला श्रीदाऊजी महाराज के सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण करते एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बृज क्षेत्र के लक्खी मेला श्रीदाऊजी महाराज की शुरुआत में अब सिर्फ चार दिन रह गए हैं। पांच सितंबर को गणेश पूजन के साथ मेले की अनौपचारिक शुरुआत हो जाएगी, जबकि सात सितंबर को बल्देव छठ के दिन मेले का उद्घाटन समारोह होगा। जिला प्रशासन ने अब मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। खुद डीएम इन तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं। दोनों दिन पूजा-अर्चना के मुकम्मल इंतजाम करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों और संयोजकों को दिए गए हैं।
विज्ञापन


शुरुआत में चूंकि गिने-चुने दिन रह गए हैं, इसलिए मेला परिसर की साज-सज्जा का काम भी तेजी पकड़ गया है। दूर-दराज से आए खेल-तमाशे, झूले वाले और दुकानदार अपने टेंट-तंबू गाड़ने में लगे हैं। हर तरफ मेaले की तैयारियों का शोर दिख रहा है। खेल-तमाशे वाले और दुकानदार एवं उनके मजदूर रात-दिन अपने टेंट-तंबू तैयार करने में जुटे हैं। उनके सामने पांच सितंबर तक अपना खेल-तमाशा, झूला और दुकानें तैयार करने की चुनौती है।

इनका कहना है कि मेले के उद्घाटन से पहले ही वह सभी तैयारियां पूरी कर लेंगे। बल्देव छठ तक उनके खेल-तमाशे और दुकानें आम लोगों के लिए चालू हो जाएंगे। हालांकि प्रशासन ने दावा किया था कि सर्कस भी मेले में आएगा, लेकिन अभी तक सर्कस का मैदान खाली पड़ा है। वहां किसी सर्कस ने अपना डेरा नहीं जमाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें