फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: कार हादसे में चकबंदी के नायब लेखपाल की मौत, दो लेखपाल और प्रधान पति घायल

Tue, 23 Jul 2024 08:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नायब लेखपाल अपनी कार से मैनपुरी जिले के करहल जा रहे थे। उनके साथ कार में लेखपाल व गांव सिकतरा के प्रधान पति भी थे। इन सभी को लेखपाल के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करनी थी। जलेसर में अवागढ़ मार्ग पर इनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
मृतक नायब लेखपाल राजवीर सिंह - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले के जलेसर थाना क्षेत्र के गांव पुन्हेरा के निकट एक कार 22 जुलाई की शाम को दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में क्षेत्र में तैनात चकबंदी विभाग के 54 वर्षीय नायब लेखपाल राजवीर सिंह निवासी इगलास रोड सासनी की मौत हो गई, जबकि उनके साथ कार में सवार दो अन्य लेखपाल व एक प्रधान पति घायल हो गए। यह सभी मैनपुरी में गमी में शामिल होने जा रहे थे। 

विज्ञापन


नायब लेखपाल राजवीर सिंह पुत्र उदयवीर सिंह अपनी कार से 22 जुलाई की शाम को करीब सवा चार बजे मैनपुरी जिले के करहल जा रहे थे। उनके साथ कार में लेखपाल दुर्जन सिंह व प्रवीण कुमार, गांव सिकतरा के प्रधान पति उदय प्रताप भी थे। इन सभी को लेखपाल रवि कुमार के पिता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करनी थी। जलेसर में अवागढ़ मार्ग पर इनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को जलेसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। 

वहां से उदय प्रताप और दुर्जन सिंह को आगरा, जबकि राजवीर सिंह और प्रवीण कुमार को अलीगढ़ के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। अलीगढ़ में उपचार के दौरान राजवीर सिंह की मौत हो गई, जबकि प्रवीण कुमार को गंभीर हालत में नोएडा के जेपी अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। राजवीर सिंह ने अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र और पुत्रियों को बिलखते हुए छोड़ा है। सासनी में इगलास रोड स्थित उनके आवास पर मंगलवार की सुबह शव पहुंचते ही करुण-क्रंदन मच गया। उनके घर चकबंदी विभाग के अधिकारी और लेखपाल भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें