फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Weather: नौतपा की गर्मी के तेवर होते जा रहे तल्ख, लू और तेज धूप से लोग पस्त

Sun, 26 May 2024 11:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 व 29 मई को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा होने की संभावना है। वहीं 30 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। 31 मई से लोगों को हल्की सी राहत मिल सकती है। 
विज्ञापन
गर्मी में दुपट्टा ओढ़कर साइकिल पर जाती किशोरी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा की गर्मी के तेवर लगातार तल्ख होते जा रहे हैं। 26 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से गर्म हवाएं चल रहीं थीं। 12 बजे से ही लू चलने लगी। जिससे लोग पस्त हो गए। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अभी दो दिन तक तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई है। इस भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। 

विज्ञापन


26 मई को सुबह से ही गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब रही। सुबह दस बजे से सूरज ने तपिश बढ़ा दी। दोपहर 12 बजे लू के थपेड़ों और तेज धूप से लोगों की हालत खराब हो गई। भीषण गर्मी से लोगों को तन झुलसने जैसा एहसास हुआ। गर्मी से बचाव के लिए लोगों ने तरह-तरह के उपाय किए। फिलहाल लोगों को गर्मी से रहात मिलती नजर नहीं आ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 27, 28 व 29 मई को अधिकतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 27, 28 व 29 मई को अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहने की संभावना जताई है। वहीं 30 मई को अधिकतम तापमान 44 डिग्री रहने की संभावना है। 31 मई से लोगों को हल्की सी राहत मिल सकती है। 31 मई और एक जून को अधिकतम तापमान 43 डिग्री रहने की संभावना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें