संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
वित्तविहीन शिक्षक महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य उमेश द्विवेदी के निर्देश पर आगरा खंड प्रभारी पवन शर्मा ने शुक्रवार को पंत चौराहा स्थित साई आनंद वल्लभ इंटर कॉलेज में पदाधिकारियों की घोषणा की। मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री के पद पर शिशु शिक्षा मंदिर पेड़वाला स्कूल के प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी, ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर सतीश यादव, वित्त विहीन प्रधानाचार्य महासभा का ब्लॉक अध्यक्ष संजीव गोतम को मनोनीत किया।
अपने संबोधन में पवन शर्मा ने कहा कि कोरोना के चलते 15 माह में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। नो स्कूल नो फीस के तहत अभिभावकों ने फीस भी नहीं दी है। इससे स्कूल गंभीर आर्थिक संकट में आ गए हैं। बार-बार बच्चों को प्रमोट कर उनका भविष्य खराब किया जा रहा है। इस दौरान सभी मनोनीत पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
मौके पर सुरेश चंद्र कुशवाहा, अनिल कुमार, संतोष शर्मा, दुष्यंत सिंह, उमेश चौधरी, अच्युत त्रिवेदी, राजेंद्र कुमार सूफी, मुकेश कुमार, उपेंद्र कुमार, नीरज बघेल, आदित्य बघेल, शरद शर्मा, किशोर कुमार, विजय कुमार सिंह, महेश प्रताप सिंह, लोकेश कुमार दीक्षित, रामकैलाश, सत्येंद्र कुमार, एसएन भारद्वाज, यतेंद्र सिंह, मनीष गोस्वामी, वीरेश कुमार पाठक, संतोष कुमार, मोहित कुमार, उमेश कुमार चौधरी आदि।