फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों की लागत से बना ट्रॉमा सेंटर नहीं हो सका है चालू

विज्ञापन
ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की सरकार में करोड़ों रुपये की लागत से बने ट्रॉमा सेंटर का शनिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन और सपा नेता महेंद्र सिंह सोलंकी ने निरीक्षण किया। सपा नेताओं ने कहा कि इस ट्रॉमा सेंटर का निर्माण सपा शासनकाल में करोड़ों रुपये की लागत से इसलिए कराया गया था, ताकि घायलों को वक्त पर इलाज मिल सके और उनकी जान बच सके, लेकिन भाजपा सरकार अभी तक इसे चालू नहीं करा पाई है। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद इसे चालू कराया जाएगा।
ट्रॉमा सेंटर भवन पर वार्ता करते हुए दोनों सपा नेताओं ने कहा कि इसके निर्माण की आधारशिला सपा सरकार में 24 मार्च 2015 को रखी गई थी। इसके निर्माण पर 157 लाख रुपये की लागत आनी था। निर्माण इकाई राजकीय निर्माण निगम ने इसे पूरा कर 25 अक्तूबर 2017 में सीएमओ को हस्तगत कर दिया था।
विज्ञापन

कायदे से इसे अब तक चालू हो जाना चाहिए था, लेकिन प्रदेश सरकार की लापरवाही और उदासीनता से यह आज तक चालू नहीं हो सका है। ट्रॉमा सेंटर में न तो उच्चस्तरीय चिकित्सा उपकरण हैं और न हीं प्रशिक्षित चिकित्सकों की तैनाती है। आज भी दुर्घटना में गम्भीर घायल रेफर होने के कारण रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।
विज्ञापन

नेताद्वय ने कहा कि ग्रामीण अंचल में सड़कों का बुरा हाल है। अगर यह सेंटर चालू होता तो कोरोना काल में संक्रमितों का इलाज अच्छा होता। उन्होंने डीएम और सीएमओ से ध्यान देकर ट्रॉमा सेंटर को चालू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा नहीं होता है तो अगले वर्ष विधानसभा चुनाव के बाद सपा की सरकार बनते ही इसे चालू कराया जाएगा। इस मौके पर आलोक कुमार, गिनेशचंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डंबर सिंह, राजेश सिंह एडवोकेट, बिजेंद्र सिंह, बॉबी प्रताप, गौरीशंकर बघेल आदि उनके साथ थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें