सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस, एसपी निपुण अग्रवाल और सीओ सिटी राम प्रवेश राय भी मौके पर पहुंच गए। घटना की जानकारी ली। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम और श्वान दस्ते की भी मदद ली गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में पूर्व प्रधान की पत्नी इंद्रा शर्मा ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
परिजनों ने किया लूटपाट और रंजिश होने से इन्कार
घटना के दौरान किसी तरह की लूटपाट नहीं हुई है। मृतक का मोबाइल भी ऊपरवाले कमरे में चार्जिंग पर लगा हुआ था। परिजनों ने पूर्व प्रधान लोकेश शर्मा की किसी से कोई रंजिश होने से भी इन्कार किया है। पुलिस को प्रारंभिक जांच में मकान में बलपूर्वक प्रवेश के भी साक्ष्य नहीं मिले हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं दरवाजा खुला हुआ था या उन्होंने किसी के दस्तक देने पर खोला, फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की जांच कर रही है।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।-राम प्रवेश राय, सीओ सिटी।