फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से नगर पालिका कर्मी की मौत

विज्ञापन
डेंगू से मृतक मनोज का फाइल फोटो। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
अब डेंगू से नगर पालिका कर्मी की मौत
विज्ञापन

दिल्ली के एक हॉस्पिटल में गंभीर हालत में कराया गया था दो दिन पहले भर्ती, वहीं तोड़ा दम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बुखार का प्रकोप जिले में जारी है। अब डेंगू से नगर पालिका के एक कर्मचारी की मौत हो गई। उनका कई दिनों तक अलीगढ़ में इलाज चला। वहां से उन्हें दिल्ली भेजा गया था। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गई। नगर पालिका कर्मी की मौत के बाद नगर पालिका में शोकावकाश रहा।
हाथरस जंक्शन के जलालपुर निवासी हाल निवासी वरदान एन्क्लेव मनोज शर्मा (38 वर्ष) पुत्र ओंकार प्रसाद शर्मा नगर पालिका हाथरस में जलकल विभाग में कार्यरत था। दिवाली से पहले उन्हें बुखार आया था। इस बीच उनका इलाज भी चला, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। परिजनों ने उन्हें अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां पर कुछ लाभ होने के बाद फिर से उनकी हालत बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ से उन्हें दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में भेजा गया। परिजनों की मानें तो उन्हें डेंगू था। यहां पर दो दिन चले इलाज के बाद रविवार की रात को दिल्ली में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को का अंतिम संस्कार किया गया। वहां कोहराम मचा रहा। नगर पालिका में भी शोकावकाश घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें