फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: संदिग्ध परिस्थिति में नगर पालिका के बाबू की मौत

Fri, 14 Aug 2026 02:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गौरव दी​क्षित का फाइल फोटो। - फोटो : File Photo
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला विजय नगर में बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे नगर पालिका में टैक्स कलेक्टर के पद पर तैनात गौरव दीक्षित की अपने ही घर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कोतवाली सदर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

गौरव के बहनोई मदन निवासी आगरा ने बताया कि रात आठ बजे गौरव की पत्नी ने उनकी पत्नी प्रिया को फोन पर सूचना दी थी कि गौरव अचेत हो गए हैं और कुछ बोल नहीं रहे। रोने बिलखने की आवाज से प्रिया परेशान हो गईं और उन्होंने मदन को सूचना दी।
रात करीब 9.30 बजे मदन जब विजय नगर पहुंचे तो पता चला कि गौरव की मौत हो गई है। परिजन शहर के निजी अस्पताल भी ले गए थे, लेकिन सभी जगह उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मदन के अनुसार गौरव के सीने व पेट पर चोट के निशान हैं, इसलिए उन्हें उनकी मौत पर संदेह है। चोट देखने के बाद मदन ने पुलिस को सूचना दी। रात मुरसान गेट चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि प्रकरण में जांच की जा रही है।
गौरव अपने पीछे मां व पत्नी को बेसहारा छोड़ गए हैं। 11 महीने पहले ही उनकी शादी ही थी। उनके पिता सत्यप्रकाश की दो साल पहले मृत्यु हो चुकी है। उनकी मृतकाश्रित में नौकरी लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें