फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मैक्स की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sun, 13 Sep 2026 02:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
मोनू उर्फ मन्ने का फाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग पर गांव शंकरपुर की पुलिया के निकट शुक्रवार की शाम सामने से आ रहे मैक्स लोडर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गांव बरसामई निवासी मोनू उर्फ मन्ने (22) पुत्र रक्षपाल सिंह की मौत हो गई, जबकि उसका अखिलेश (20) पुत्र श्याम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

राहगीरों और ग्रामीणों ने हादसे की सूचना डायल 112 पुलिस और जरैरा पुलिस चौकी को दी। 108 एंबुलेंस से दोनों घायलों को सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मोनू को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। अखिलेश का उपचार चल रहा है।
मोनू की मौत की खबर मिलते ही गांव बरसामई में शोक की लहर दौड़ गई। शव गांव पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों के अनुसार मोनू का एक भाई और एक बहन भी है। पुलिस ने मैक्स लोडर को कब्जे में लेकर जरैरा पुलिस चौकी पर खड़ा करा दिया है। कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि लोडर चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें