फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठी हत्यारोपी की मां, बोली-बेटे को रंजिशन फंसाया

Fri, 01 May 2026 06:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

गांव कटेला निवासी प्रेमवती देवी को हथौड़े से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। महिला की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन
रोकर अपने बेटे के बारे में बताती मां - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरसान क्षेत्र में एक महिला की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी युवक की मां ने अपने बेटे को निर्दोष बताया है। मां का आरोप है कि उसके बेटे को पुरानी रंजिश के चलते फंसाया गया है। न्याय के लिए वह कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गई है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि आठ फरवरी को क्षेत्र के गांव कटेला निवासी प्रेमवती देवी (85) को हथौड़े से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। महिला की अलीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 

गिरफ्तार युवक छोटेलाल उर्फ छुट्टन की मां जलदेवी निवासी गांव भकरोई मुरसान का कहना है कि गांव कटैला के एक व्यक्ति ने पुलिस से साठगांठ कर पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे को फर्जी केस में फंसाया है। आठ फरवरी को दोपहर करीब डेढ़ बजे जब उनके बेटे को हत्या कर भागते हुए दिखाया गया है, तब वह हाथरस के खोंड़ा हजारी स्थित टेंट गोदाम पर मैक्स पिकअप में टेंट का सामान लाद रहा था। 
विज्ञापन


जल देवी का कहना है कि उनके पास उस समय के सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध हैं, लेकिन कोई भी अधिकारी उन्हें देखने या सत्यापित करने के लिए तैयार नहीं है। जिस हथौड़े से हत्या हुई है, उसकी फॉरेंसिक जांच से असली अपराधी का खुलासा हो जाएगा। बेटे के साथ कार्य करने वाले लोग भी इस बात के गवाह हैं कि वह घटनास्थल पर मौजूद नहीं था। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है की विवेचना प्रचलित है, तथ्यों के आधार पर मामले की गहनता से जांच चल रही है, मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें