पति ने पत्नी से शराव के लिए पैसे मांगे, उसने मना कर दिया। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया।तभी उसकी मां बीच-बचाव करने लगी। वह उनसे पांच हजार रुपये मांगने लगा। उन्होंने इन्कार किया तो वह उनसे झगड़ने लगा। ईंट उठाकर मां के सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हाथरस में पुरदिलनगर कस्बे के मोहल्ला ललिता गेट में 2 अप्रैल की रात शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने वृद्ध मां को ईंट से प्रहार कर मार डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
घटना 2 अप्रैल रात करीब नौ बजे की है। मरने वाली महिला कमला देवी (65) मोहल्ला ललिता गेट निवासी बाहोरी लाल की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि इनका बेटा राजकुमार (42) घटना से पहले शराब पीकर घर पहुंचा था। पहले उसने शराब के पैसों के लिए अपनी पत्नी से झगड़ा किया। तभी उसकी मां कमला देवी बीच-बचाव करने लगी। वह उनसे पांच हजार रुपये मांगने लगा। उन्होंने इन्कार किया तो वह उनसे झगड़ने लगा।
ईंट उठाकर कमला देवी के सिर पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया और एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी ले जाया गया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीएचसी से कमला देवी को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उपचार के दौरान 3 अप्रैल की सुबह उनकी मौत हो गई। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शोकाकुल माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीओ श्यामवीर सिंह का कहना हैं कि अभी तहरीर नहीं आई है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।