फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या: पुलिस ने सास-देवर को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश

Sun, 09 Aug 2026 03:52 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ससुरालियों ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को डीजल डालकर जला दिया। पुलिस और दमकल की टीम ने चिता बुझाकर शव को बाहर निकाला था।
विज्ञापन
सास-देवर गिरफ्तार - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ कोतवाली पुलिस ने गांव थरौरा में विवाहिता की हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में उसकी सास बीना देवी और चचेरे देवर आकाश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 31 जुलाई को निर्मला देवी पत्नी अमित कुमार उर्फ जैकी की ससुराल में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


आरोप है कि ससुरालियों ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को डीजल डालकर जला दिया। पुलिस और दमकल की टीम ने चिता बुझाकर शव को बाहर निकाला था। मृतका के पिता सुरेश चंद्र निवासी जायमई, थाना सिरसागंज जिला फिरोजाबाद ने एक अगस्त को नौ नामजद समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें