फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: दौड़ लगा रहे दो युवकों को बाइक ने मारी टक्कर, हुए घायल

Sun, 09 Aug 2026 01:58 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फिजिकल की तैयारी कर रहे युवा हाईवे के सहारे दौड़ लगा रहे थे। तभी हादसा हो गया। युवक घायल हो गए। दो बाइक सवार चार लोगों को मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में वे घायल हो गए।
विज्ञापन
सागर कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के अलग-अलग हादसों में शनिवार को नौ लोग घायल हो गए। कोतवाली हाथरस गेट के गांव कुंडा पर दौड़ लगा रहे दो युवकों को बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में इनके अलावा बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। 

विज्ञापन


नया नगला निवासी अभिषेक व पंकज ने बताया कि उन्होंने पुलिस की लिखित परीक्षा पास कर ली है। अब फिजिकल की तैयारी कर रहे हैं। वे हाईवे के सहारे दौड़ लगा रहे थे। तभी हादसा हो गया। बाइक सवार राजेंद्र कुमार व पुष्पेंद्र निवासी तेहरा, गंगीरी भी घायल हुए। चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। 

दूसरा हादसा हतीसा बाईपास पर हुआ। दो बाइक सवार चार लोगों को मैक्स ने टक्कर मार दी। हादसे में खोंड़ा हजारी निवासी प्रिंस, खुशबू, सोनू, अजुर्न व चार साल का भानु घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें घर भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें