फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बेटे से मारपीट के बाद मां की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 29 Mar 2026 02:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
कमला देवी का फाइल फोटो।  - फोटो : family
विज्ञापन
चंदपा क्षेत्र के गांव बिसाना में खेत की रखवाली कर रहे किसान व उसके भाई को दबंगों ने जमकर पीटा। कोतवाली में शिकायत करने के बाद जब किसान घर पहुंचा तो मां की मौत की खबर मिली। हमलावरों पर हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन व ग्रामीणों ने हंगामा काटा। पुलिस अधिकारियों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का आश्वासन देकर मामला शांत किया।
विज्ञापन




गांव बिसाना गंभीर पट्टी के रहने वाले पीतांबर सिंह का खेत मां तारागढ़ देवी मंदिर के पास है। शुक्रवार रात मंदिर के पास दंगल का कार्यक्रम था। रात आसपास के गांव के लोग दंगल से लौट रहे थे। तभी कुछ लोग जल्दी गांव पहुंचने के लिए खेतों से होकर गुजरने लगे। पीतांबर सिंह खेत में खरबूजे की फसल लगाई है।



रखवाली करने के दौरान उन्होंने लोगों से खेत से निकलने से मना किया। कुछ लोग तो मान गए, लेकिन गांव लखुपुरा के दबंग युवकों ने पीतांबर पर हमला कर दिया। गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। बीच बचाव में आए पीतांबर के चचेरे भाई को भी पीटा। झगड़े के बाद पीतांबर कोतवाली चंदपा पहुंचे और मामले की शिकायत की। पीतांबर ने बताया कि कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें थाने से भेज दिया गया।
विज्ञापन





रात लगभग साढ़े दस बजे वे गांव पहुंचे तो पता चला कि 58 वर्षीय मां कमला देवी की मौत हो गई। जानकारी से परिवार में कोहराम मच गया। पीतांबर व परिवार के अन्य लोगों ने हमलावरों पर ही हत्या का आरोप लगाया।



सभी एकत्रित होकर कोतवाली पहुंच गए और जमकर हंगामा काटा। आरोप था कि कोतवाली में शिकायत करने पर उनकी मां की हत्या की गई है। हंगामे की सूचना पर आसपास के थानों का भी फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने जैसे-तैसे ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत किया।




मारपीट में दर्ज की रिपोर्ट
मारपीट के बाद महिला की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूर्व में मिली शिकायत पर आनन-फानन मारपीट व गाली-गलौज के आरोप में गांव लखुपुरा के ध्रुव, रौनक, भानू व छोटू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।




सदमे में मौत की चर्चा
परिजन व गांव के कुछ लोग भले ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं, लेकिन महिला की मौत हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है। गांव में चर्चा है कि मारपीट के बाद मां को बेटे की मौत की सूचना मिल गई थी, जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और घबराहट में मौत हो गई। हालांकि परिजन इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सीओ सादाबाद अमित पाठक ने कहा कि शव पर कोई बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें