फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: स्टॉक की जानकारी बोर्ड पर प्रदर्शित करने के निर्देश

Sun, 29 Mar 2026 02:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
आगरा रोड ​स्थित एक पेट्रोल पंप पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
जिले में पेट्रोल-डीजल और गैस की सुचारू आपूर्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए शनिवार को जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ हाथरस जंक्शन स्थित पेट्रोल पंप और मेंडू क्षेत्र की गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। उन्होंने डीलरों को निर्देश दिए कि स्टॉक की जानकारी बोर्ड पर प्रदर्शित करें।
विज्ञापन




इस दौरान वर्मा फार्म फ्यूल सेंटर हाथरस जंक्शन पर स्थिति सामान्य पाई गई। वहां पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए किसी प्रकार की लंबी कतार नहीं थी। डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों से बातचीत कर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।



संचालक ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है और शाम तक नई खेप भी पहुंचने की संभावना है। डीएम ने मौके पर मौजूद ग्राहकों से भी बातचीत कर निर्धारित दरों पर पेट्रोल-डीजल मिलने की जानकारी ली, जिस पर लोगों ने बताया कि उन्हें तय दरों पर ही ईंधन मिल रहा है।
विज्ञापन




इसके बाद डीएम ने मेंडू स्थित रामगोपाल इंडियन गैस सर्विस एजेंसी और नमन भारत गैस गोदाम का निरीक्षण किया। डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए घबराने की आवश्यकता नहीं है। लोग अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें