फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोपेड सवार मां-बेटे को ट्रक ने कुचला, दोनों की मौत

विज्ञापन
सासनी - नानऊ रोड़ स्थित ग्राम ऊतरा के निकट सड़क दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : SASNI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

सासनी-नानऊ रोड पर गांव ऊतरा के निकट बृहस्पतिवार की शाम को मोपेड सवार मां-बेटे को पीछे से आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने क्षत विक्षत शवों को कब्जे में ले लिया। भीड़ ने ट्रक को चालक सहित पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के थाना गोंडा क्षेत्र के ग्राम नगला श्याम निवासी करीब 30 वर्षीय प्रमोद कुमार पुत्र छत्रपाल बृहस्पतिवार की सुबह मोपेड पर अपनी 50 वर्षीय मां चमेली देवी एवं नौ वर्षीय पुत्र अंकित को लेकर अपनी ननिहाल अलीगढ़ जिले के थाना विजयगढ़ के गांव कठैरा आलमपुर आया था। शाम करीब छह बजे प्रमोद अपनी मां एवं पुत्र के साथ बिक्की से अपने घर वापस लौट रहा था। नानऊ रोड पर जैसे ही वह ग्राम ऊतरा के निकट पहुंचा, वैसे ही पीछे से आ रहे ट्रक ने मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे अंकित उछलकर सड़क के किनारे गिर गया, जबकि प्रमोद एवं उसकी मां चमेली को मोपेड सहित कुचलते हुए ट्रक अपने साथ खींच ले गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने ट्रक को चालक सहित पकड़ लिया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भीड़ ने चालक को ट्रक सहित पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने क्षत-विक्षत शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की सूचना से परिजनों को अवगत करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें