फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरसंडा में नौ साल के मासूम बच्चे की नाले में डूबकर मौत

विज्ञापन
मृतक बच्चे का फाइल फोटो - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद क्षेत्र के गांव कुरसंडा में बृहस्पतिवार को एक नौ साल के बच्चे की नाले मेें डूबकर मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कई घंटे की मशक्कत के बाद बच्चे के शव को नाले से निकाला जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, कुरसंडा के मोहल्ला करील निवासी अर्जुन पुत्र विजयपाल सिंह बृहस्पतिवार को अपने दो अन्य साथियों के साथ नाले के पास गया हुआ था, बताते हैं कि अचानक ही अर्जुन नाले में गिरकर डूबने लगा, इससे उसके अन्य साथी भयभीत हो गए। इसकी जानकारी मृतक बच्चे के परिजनों को काफी देर बाद हो सकी, जिसके बाद नाले के पास काफी लोगों की भीड़ जुट गई। किसी तरह गांव के लोगों द्वारा की गई दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे का शव नाले के अंदर मिला, जिसे रस्सा आदि के जरिए बाहर निकाला गया। इससे परिजनों में कोरहाम मच गया। बाद में बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पृथ्वी सिंह ने भी मृतक परिवार के यहां पहुंचकर शोक जताया। बताते हैं कि उक्त नाला करबन नदी से जुड़ा हुआ है, पांच छह दिन पहले से ही इसमें पानी आना शुरू हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें