दुर्घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ एवं पुलिस
- फोटो : SASNI
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
बृहस्पतिवार की शाम एक ट्रक ने बाइक सवार भाई-बहन को टक्कर मार दी है। हादसे में बाइक पर बैठी युवती व उसके एक साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। हादसे के बाद चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक किसी ने घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई थी।
जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ा आहियापुर हाथरस निवासी संतोष शर्मा पुत्र रविकांत शर्मा अपनी बहन डॉली (22 वर्ष) पत्नी संदीप शर्मा निवासी चरकुला अलीगढ़ को बाइक से लेकर घर आ रहा था। बहन की गोद में एक वर्षीय पुत्र पुलकित भी था। दोनों तहसील के सामने हाईवे पर बने ब्रेकर के समीप जैसे ही पहुंचे पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में डॉली व उसके एक वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संतोष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। दुघर्टना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा है। दुघर्टना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक दुघर्टना की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।