पीड़िता का आरोप है कि घर में घुसने का विरोध किया तो आरोपियों ने दो साल के बेटे को उठाने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपियों का डटकर सामना किया तो भड़के आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट की।
सासनी रेलवे स्टेशन के निकट रहने वाली एक महिला ने मारपीट, छेड़खानी और बच्चे को ले जाने का प्रयास करने की तहरीर थाने में दी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। चार आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 अक्तूबर की रात 12 बजे पति ड्यूटी के लिए चले गए थे। इसके बाद वह अपने बच्चे के साथ सो गईं। रात करीब ढाई बजे उनकी आंख खुली तो राजेश, संजू, राजकुमार और भरत उनके पास ही थे। उन्हें देखकर वह चौंक गईं। घर में घुसने का विरोध किया तो आरोपियों ने दो साल के बेटे को उठाने का प्रयास किया। पीड़िता ने आरोपियों का डटकर सामना किया तो भड़के आरोपियों ने उनके साथ गालीगलौज कर मारपीट की। इसके बाद छेड़खानी करने लगे। शोर मचाने पर आरोपी पीड़िता के पास रखा मोबाइल लेकर भाग गए।
जानकारी करने पर पता चला कि आरोपी रेलवे ठेकेदार के पास लेबर का काम करते हैं। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों को पकड़कर कोतवाली ले गई। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार सिंह का कहना है कि छेड़खानी का आरोप गलत है। मजदूरों से मोबाइल का कवर मिला है, जांच की जा रही है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।