फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा दर्जन नामजदों सहित आठ पर दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा में दो माह पुराने एक मामले में आधा दर्जन नामजदों सहित आठ के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट का मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चंदपा क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का आरोप है कि गांव का एक नामजद उसके घर में 14 नवंबर 2019 की शाम करीब चार बजे दो अज्ञात व्यक्ति के साथ आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की शिकायत करने थाने गए तो रास्ते में रोककर आरोपियों ने उसके व उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। थाने में भी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद महिला उच्चाधिकारियों से मिली और फिर कोर्ट की शरण ली। जिसके बाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर छह नामजदों सहित आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धारा 147, 148, 149, 452, 376, 323, 504, 506 में रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली चंदपा प्रभारी जगवीर सिंह ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का है। जिस पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, उनके खिलाफ पहले से ही मुकदमा दर्ज है। अब कोर्ट के आदेश पर यह मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें