फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा

विज्ञापन
चौधरी हरिश्चन्द्र स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

जिले में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों में जहां ध्वजारोहण हुआ, वहीं पुलिस लाइन में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार ने परेड की सलामी ली। कुछ पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। स्कूल कॉलेजों में भी गणतंत्र दिवस पर देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की धूम रही।
कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम ने ध्वजारोहण किया। कारगिल युद्ध में शहीद सिपाही गजपाल सिंह की पत्नी सुनीता देवी, शहीद ग्रेनेडियर हसन अली खान की पत्नी रीमा बेगम तथा पुलवामा में शहीद जवान लांसनायक उमेश कुमार की पत्नी अनीता को गणतंत्र दिवस के मौके पर डीएम ने पुष्प तथा शॉल भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर जीजीआईसी की छात्राओं, एबीजी पैरा मेडिकल की छात्रा मीरा तथा कलेक्ट्रेट कर्मचारी शिव कुमार शर्मा ने गीत प्रस्तुत किया। विकास भवन में सीडीओ आरबी भास्कर ने ध्वजारोहण किया। वहीं पुलिस लाइन में डीएम ने भव्य पुलिस परेड की सलामी ली। जिला जज विवेक संगल, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व एसपी गौरव बंसवाल ने सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस अधिकारी एवं जवानों को मेडल तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। पुलिस परेड के दौरान एसपी ने राष्ट्र की एकता-अखंडता सुनिश्चित करने के लिए बंधुता बढ़ाने की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

भव्य पुलिस परेड के दौरान सशस्त्र पुलिस बल द्वारा प्रस्तुत हर्ष फायर, पीएसी बैंड की मधुर स्वर लहरियों के बीच सशस्त्र पुलिस, मोटरसाइकिल दल, यातायात पुलिस, महिला पुलिस, पीएसी, एनसीसी, स्काउट, पुलिस रेडियो शाखा तथा फायर बिग्रेड के कदमताल ने समारोह में चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर सीमेक्स इंटरनेशनल कॉलेज, संत फ्रासिंस इंटर कॉलेज, मातृ छाया साधना केन्द्र गुरुकुल, सरस्वती बाल विद्या मंदिर, कन्या गुरुकुल महाविद्यालय सासनी, केजेबीबी मुरसान तथा बीएलएस पब्लिक कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत देश भक्तिपरक गीत, संगीत व लोक नृत्य को देखकर जनसमूह ने करतल-ध्वनि से स्कूली बच्चों का हौसला बढ़ाया। एसपी ने जिला जज व डीएम को प्रतीक चिन्ह को देकर सम्मानित किया। इधर डीएम व उनकी पत्नी दीपिका लक्षकार ने जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला जज विवेक संगल ने ध्वजारोहण किया। वहीं जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, नगर पालिका कार्यालय में नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, विकास खंड हाथरस कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, तहसील सदर में एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह ने सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। स्कूल कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही और देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने भी गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गणतंत्र दिवस पर प्रभात फेरी निकाली और ध्वजारोहण किया। भाजपा कार्यालय पर भी जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने किया।

गणतंत्र दिवस पर राजेन्द्र लोहिया विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर?- फोटो : HATHRAS

गणतंत्र दिवस पर संत फ्रांसिस स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चें व झंडा रोहण कर- फोटो : HATHRAS

जिला पंचायत कार्यालय पर झंडा रोहण करते जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय व उपस्थित कर्मचारी।- फोटो : HATHRAS

डीपीएस में झंडा रोहण करती प्रधानाचार्या।- फोटो : HATHRAS

पुलिस लाइन में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पुलिस कर्मियों को सम्मनित करते डीजे,डीएम व एसपी।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें