बेंगलुरु में 26 अप्रैल को आयोजित टाटा स्टील वर्ल्ड मैराथन में सादाबाद के गांव मंस्या निवासी मोहन सिंह आर्य ने ‘प्रो केम अवार्ड’ हासिल किया। मोहन ने लगातार चार प्रमुख मैराथन में भाग लेकर अपनी फिटनेस और जज्बे का शानदार परिचय दिया।
उन्होंने पहली बार नई दिल्ली में आयोजित वेदांता हाफ मैराथन (21 किमी), दूसरी बार टाटा स्टील वर्ल्ड कोलकाता (25 किमी), तीसरी बार टाटा मुंबई मैराथन (42 किमी) तथा चौथी बार टाटा स्टील वर्ल्ड (10 किमी) में प्रभावी प्रदर्शन किया। इन सभी प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। मोहन सिंह बीएसएनएल आगरा से मुख्य लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हैं।