फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो 70 साल में नहीं हुआ, मोदी ने पांच साल में कर दिखाया

Mon, 08 Apr 2019 12:10 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
बिसावर में कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादाबाद। प्रदेश सरकार के मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने क्षेत्र के कई गांवों में भाजपा प्रत्याशी राजवीर सिंह दिलेर के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं कीं। गांव-गांव उनका भव्य स्वागत किया गया। बिसावर में आज पैंठ बाजार में हुई नुक्कड़ सभा में कैबिनेट मंत्री चौ. लक्ष्मी नारायण का भाजपाइयों ने माला पहनाकर और तस्वीर भेंट कर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा। जो कांग्रेस सरकार ने 70 वर्षों में नही किया, वह मोदी सरकार ने पांच साल में करके दिखा दिया। 
विज्ञापन


कांग्रेस और गठबंधन के लोग हमारे देश की रक्षा करने वाली सेना का अपमान करते हैं तो ये लोग जनता का ख्याल क्या रखेंगे। गठबंधन में यही नही पता है कि प्रधानमंत्री कौन बनेगा, तो ये सरकार कहां से चलाएंगे। मोदी सरकार की कई योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों को मिल रहा है। इस मौके पर पूर्व विधायक चौधरी विजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह आचार्य, रूपेंद्र सिंह, महेंद्र अग्रवाल, महावीर सिंह, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, तुलसीदास अग्रवाल, डॉ. अविन शर्मा, भगवान दास माहौर, कोमल प्रसाद शर्मा, मुकेश चौधरी, दुष्यंत सिंह, जगदेव आर्य, सुरेंद्र शर्मा, धीरज चौधरी, हरेश चौधरी, पवन बंसल, दिनेश आर्य, संजीव चौधरी, चंद्रवीर सिंह, नवाब सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे।

गांव कुरसंडा में हुए कार्यक्रम में चौ. लक्ष्मीनारायण का स्वागत संयोजक रूपेंद्र सिंह नंबरदार, कुंवरपाल चौधरी, सतेंद्र फौजदार ने किया। अध्यक्षता नत्थीलाल ने की। सुभाष चौधरी, डॉ. अविन शर्मा, राजवीर मधुर, हिमांशु राजपूत, विजयभान, अजय चौधरी, तुलसीदास अग्रवाल आदि थे। गांव नौगांव में राजेंद्र चौधरी, अरविंद चौधरी, डॉ. देवचंद्र गौड़, महेंद्र सिंह आचार्य, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल, प्रभात पचौरी, डॉ. महेंद्रपाल शर्मा, तपन जौहर, वीरपाल सिंह, बहादुर सिंह, बृजेश गौतम, डॉ. मथुरा प्रसाद गौतम, राधाचरण पचौरी, राजीव पचौरी, चंद्रप्रकाश, भारत पचौरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें