हाथरस। यूपी बोर्ड परीक्षा में शनिवार को सुबह की पाली में एक एवं शाम की पाली में सात नकलची पकडे़ गए हैं। इन सभी के खिलाफ नकल विरोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।सुबह की पाली में अर्थशास्त्र के पेपर में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी रामवीर सिंह ने सिकतरा इंटर कॉलेज में छापा मारा। इसमें उन्होंने एक नकलची का नकल करते हुए पकड़ा, जबकि शाम की पाली में बेसिक शिक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार ने जीएस हिंदू इंटर कॉलेज में छापा मारा। उन्होंने इंटरमीडिएट हिंदी के द्वितीय प्रश्न पत्र की परीक्षा में तीन परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा है, जबकि खंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार ने दो नकलची कुरसंडा इंटरमीडिएट कॉलेज कुरसंडा में एवं एक कर्ण सिंह इंटर कॉलेज तसींगा में पकड़ा है। सभी के खिलाफ नकल विरोधी अधिनियम के तहत कार्रवाई हुई है।
अग्नि सुरक्षा के लिए जगाई जागरूकताहाथरस। एफएसओ ने अपनी टीम के साथ शनिवार को हाथरस, सिकंदराराऊ और सादाबाद ब्लॉक के दो-दो गांवों में अपनी टीम के साथ पहुंचकर ग्रामीणों को आग पर काबू पाने के लिए जागरूक किया। आग को काबू पाने एवं बचाव के उपायों के पंपलेट भी ग्रामीणों को वितरित किए। इस मौके पर एफएसओ कुंवर सिंह, महेंद्र सिंह, टिंकू कुमार सिंह, दलवीर सिंह आदि प्रमुख थे।