मोबाइल हैक कर खाते से उड़ाए 35 हजार रुपये
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के कैलाश नगर निवासी व्यक्ति हुआ ऑन लाइन ठगी का शिकार
हाथरस। साइबर क्राइम के मामले लगातार हो रहे हैं। शातिरों ने कैलाश नगर निवासी व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके खाते से 35 हजार रुपये पार कर दिए। इस बात की जानकारी बैंक जाकर पासबुक में एंट्री कराने पर हुई।
कोतवाली हाथरस गेट के मोहल्ला कैलाश नगर बड़ी मस्जिद निवासी असरफ हुसैन पुत्र अबरार हुसैन का अलीगढ़ रोड स्थित एसबीआई में बैंक खाता है। बुधवार को शातिरों ने उनके मोबाइल फोन पर कॉल की और कहा कि वह बैंक से बोल रहे हैं। कॉल करने वाले ने बैंक संबंधी जानकारी मांगी।
अफसर को बातों में फंसाकर शातिरों ने बैंक खाते की डिटेल और नंबर ले लिया। उसके कुछ देर बाद ही खाते से 35 हजार रुपए पार हो गए। बैंक जाकर परिजनों ने इस बारे में जानकारी की और पासबुक में एंट्री कराई। जिस के बाद खाते से पार हुए रुपयों की जानकारी हुई। इस मामले में थाना पुलिस को परिजनों ने सूचना दी है।