फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: रेकी कर लूटा था मोबाइल व बाइक, दो गिरफ्तार

Sun, 29 Dec 2024 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि लूट के दो आरोपियों को बघना रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपने नाम ललित और अजय उर्फ डैनी निवासीगण गांव बोझिया थाना हाथरस जंक्शन बताए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली चंदपा पुलिस ने 25 दिसंबर की रात को आगरा रोड पर अपना घर आश्रम के निकट मजदूर से बाइक और मोबाइल फोन लूट की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बाइक व अन्य सामान बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित की रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन


गांव पैकवाड़ा निवासी मनीष कुमार ने कोतवाली चंदपा में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा था कि 25 दिसंबर की रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर परसारा रोड से अपने गांव जा रहा था। रास्ते में अपना घर आश्रम के निकट एक बाइक पर दो अज्ञात व्यक्ति आए और उससे बाइक व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने इस घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया था। तभी से पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुटी थीं।

सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस ने लूट के दो आरोपियों को बघना रोड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम ललित और अजय उर्फ डैनी निवासीगण गांव बोझिया थाना हाथरस जंक्शन बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की बाइक व घटना में प्रयुक्त बाइक सहित अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन


रेकी कर दिया लूट को अंजाम
गिरफ्तार आरोपी ललित ने पूछताछ में बताया कि एक उसने रेकी कर पता लगाया कि मनीष कुमार रोजाना प्रतिदिन करीब 10 बजे परसारा की ओर जाते हैं। मनीष शारीरिक रूप से दुबले-पतले हैं, इसलिए उन्हें लूटना बहुत सरल है। उन्होंने अपने साथी अजय के साथ मिलकर मनीष को लूटने की योजना बनाई। 25 दिसंबर की रात आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मनीष से बाइक व मोबाइल फोन लूट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें