जीटी रोड स्थित जवाहर पार्क के पास शनिवार की दोपहर को पूर्व पालिका अध्यक्ष की कार से एक ऑटो टकरा गया। हादसे में कार का बंपर क्षतिग्रस्त हो गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार की दोपहर में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश मोहन गुप्ता कार पंत चौराहे की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार जवाहर पार्क के पास पहुंची तो बराबर से निकले एक ऑटो की एंगल उनकी कार से टकरा गई। इससे बंपर क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों लोगों को समझाकर कर मामला शांत करा दिया।