दिल्ली पब्लिक स्कूल हाथरस के छात्र छात्राएं अब डीपीएस अलीगढ़ में आयोजित होने वाले सिने सुदर्शन कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए हैं। फिल्मी दुनिया से ओतप्रोत इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह है।
डीपीएस अलीगढ़ फिल्म जगत के 100 वर्षों के गौरवपूर्ण सफर को सांस्कृतिक महोत्सव सिने सुदर्शन के रूप में मनाएगा। डीपीएस अलीगढ़ में 16 फिट केतीन भव्य प्रवेश द्वार बनाए गए हैं, जो फिल्मी संस्कृति को प्रदर्शित करेंगे।
उन पर सजावट के लिए केनवास पर विभिन्न फिल्मों के पोस्टर शोभा को बढ़ाएंगे। प्रोप्स में तीन बैल गाड़ी, दस फीट वाली शोले की टंकी पर चढ़े धर्मेंद्र, रेत पर बनी बालू की मूर्तियां, अवॉर्ड सेरेमनी, मदर इंडिया, प्रभात सिनेमा, आइफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर अवार्ड को बालू पर उकेरा जाएगा। कैमरायुक्त भव्य गेट भी बनाया गया है।
डीपीएस आर्ट विभाग की अध्यक्षा जोया साजी, सुमन सिंह, अपर्णा जैन, रूना सलीना, वंदना शर्मा, शिवाशीश शर्मा, सुकंठ कुमार, दीपांकर धर व कुलदीप भदौरिया की देखरेख में कार्यक्रम तैयार किया गया है। प्रोप्स नृत्यसामग्री में 50 गिटार, 30 मैंटालिन, 10 सितार, 20 ढोल और तीन विशाल नगाड़े, अखबार की कटिंग से बना कोलाज, बॉक्स ऑफिस काउंटर व मदर इंडिया की मूर्ति बनकर तैयार है।
सर्किल विथ लाइट, बाल विथ स्टैंड, मटके, शीशा , गोल्डन मास्क, सजी हुई छड़ियां, मराठी झंडा, तलवार, ढाल, बिगुल, मंदिर, झोंपड़ी, एलईडी के साथ गिटार, रंग बिरंगी मटकी, विशाल वृक्ष, जंजीर, ढपली , शील्ड चार चाँद लगाते हुए आकर्षण का केंद्र बिंदु बनेंगे।
प्रधानाचार्या पल्लवी उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय में शिक्षकों के द्वारा बनी सामग्री भारतीय सिनेमा के सौ सालों को सलाम कर रही है। फिल्म जगत के विभिन्न कलाकारों के सारे प्रोप्स तैयार है। सिने सुदर्शन में नृत्य-गीत-संगीत अभिनय से छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा।