संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही भाजपाइयों ने गांवों में संपर्क तेज कर दिया है। विधायक वीरेंद्र सिंह राना गांवों में चौपाल लगाकर किसानों को योजनाओं से छपा साहित्य वितरित कर रहे हैं। शनिवार को राना ने क्षेत्र के गांव हसायन, इटर्नी, कानऊ, मथुरापुर आदि में चौपाल लगाई।
राना ने किसानों को बताया कि किस तरह पहले किसानों का पैसा उन तक आते आते चौथाई रह जाता था। अब किसान सम्मान निधि अन्य पेंशनों का पैसा सीधे खाते में जाने से बिचौलिया राज का खात्मा हो गया है। अब बहुत सारे काम ऑनलाइन होने से रिश्वत का मामला काफी कम होता जा रहा है।
योगी सरकार नेे किसानों के लिए हजारों करोड़ का बजट रखा है। चौपालों में भारी संख्या में किसान पहुंचे। मौके पर दीपक उपाध्याय मंडल अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश माहौर, कपिल वार्ष्णेय, पप्पू बघेल, ओमशरण शर्मा, भुवनेश्वर उपाध्याय, विप्लव शर्मा, नीटू शर्मा, मनोज शर्मा, संजीव गुप्ता, विपिन डीलर, यशपाल, सोनू काका, अमृतपाल नायक, अंकित, दीपू आदि थे।