फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: लापता चार बहन-भाई का पता चला, बच्चों के साथ अपनी बहन के यहां तमिलनाडु लेकर पहुंची मां

Wed, 15 May 2024 10:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

11 मई की सुबह चारों बहन-भाई स्कूल गए थे, लेकिन उसके बाद दोपहर को छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। पांच दिन पूर्व चारों ही बच्चों को उनकी मां ही नगला बुधू हेमराज स्थित परिषदीय विद्यालय से अपने साथ ले गई थी। मां चारों बच्चों को लेकर तमिलनाडु के मदुरै में अपनी बहन के घर लेकर पहुंच गई है।
विज्ञापन
एक साथ लापता चारों बहन-भाई - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच दिन से लापता चल रहे चार बहन-भाइयों का आखिरकार 15 मई को पुलिस को पता चल गया। चारों बच्चों को उनकी मां ही बुधू नगला हेमराज के परिषदीय विद्यालय से अपने साथ ले गई थी। अब मां चारों बच्चों के साथ तमिलनाडु के मदुरै में अपनी बहन के यहां है। चारों बच्चों के सकुशल मिलने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने राहत महसूस की है। 

विज्ञापन


छानबीन में पता चला कि बच्चों का उनकी बुआ के यहां रहना उनकी मां को गवारा नहीं था। मां ने बच्चों के साथ फोटो पुलिस को भेजे हैं। बता दें कि कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला सलेम निवासी प्रेमशंकर पुत्र लाल सिंह की जिला मिर्जापुर के गांव मढ़ना हरीहरपुर निवासी रीमा के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद प्रेमशंकर के दो बेटे और दो बेटियां हुईं। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी में विवाद शुरू हो गया। विवाद के चलते दोनों अलग-अलग रहने लगे। 2 मार्च 2024 को प्रेमशंकर की पत्नी बच्चों को छोड़कर चली गई थी। प्रेमशंकर की दो बहन कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला बुधू हेमराज में रहती हैं। इन दिनों प्रेमशंकर मथुरा जिले के महावन में रहकर चाय की दुकान चला रहे हैं। 
विज्ञापन

प्रेमशंकर की 12 वर्षीय बेटी हेमलता, 10 वर्षीय बेटा कृष्णा, आठ वर्षीय बेटी खुशबू व पांच वर्षीय बेटा ईशांत गांव बुधू नगला हेमराज में उनकी बहन सूखी देवी पत्नी सुरेशचंद के घर पर दो साल से रह रहे थे। यह सभी चारों बहन-भाई गांव के ही परिषदीय विद्यालय में पढ़ते थे। 11 मई की सुबह चारों बहन-भाई स्कूल गए थे, लेकिन उसके बाद दोपहर को छुट्टी होने के बाद घर नहीं लौटे। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो खलबली मच गई। परिजनों ने कई जगह बच्चों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने इस संबंध में कोतवाली हाथरस गेट में तहरीर दी थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी थी। लापता बच्चों और उनकी मां की तलाश के लिए पुलिस ने सर्विलांस का भी सहारा लिया। बच्चों की मां के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल रिकॉर्ड भी खंगाला गया। 

विज्ञापन

पांच दिन बाद 15 मई को लापता चल रहे चारों ही बहन-भाई और उनकी मां लेकर राहत वाली खबर सामने आई। पांच दिन पूर्व चारों ही बच्चों को उनकी मां ही नगला बुधू हेमराज स्थित परिषदीय विद्यालय से अपने साथ ले गई थी। मां चारों बच्चों को लेकर तमिलनाडु के मदुरै में अपनी बहन के घर लेकर पहुंच गई है। मां रीमा ने चारों बच्चों के साथ सुरक्षित होने के फोटो भी मोबाइल फोन के माध्यम से परिजनों को भेजे हैं। पुलिस के अनुसार पूर्व में पति ने अपनी पत्नी से कहा था कि बच्चों को अपने साथ ले जाओ, लेकिन उस दौरान वह अपने बच्चों को साथ नहीं ले गई। जब उसे पता चला कि उसके बच्चे पति के साथ न रहकर अपनी बुआ के यहां रह रहे हैं तो यह उसे गवारा नहीं हुआ और वह अपने बच्चों को गांव से अपने साथ ले गई। महिला ने बताया कि वह बच्चों को अपने साथ रखना चाहती है।
चारों ही बच्चों को उनकी मां अपने साथ लेकर तमिलनाडु अपनी रिश्तेदारी में लेकर चली गई है। रीमा और सभी बच्चे तमिलनाडु में सुरक्षित हैं। रीमा की बहन ने बच्चों की मां के साथ उनके फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराए हैं।-रामप्रवेश राय, सीओ सिटी।

पिता ने बच्चों से की फोन पर वार्ता 
बच्चों के सकुशल होने की जानकारी मिलने पर बच्चों के पिता ने भी राहत की सांस ली। पुलिस ने पिता की बच्चों से बात कराई। पिता ने अपने बच्चों से राजी खुशी जानी और अपने पास आने की बात भी कही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें