कृष्ण कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलेज में कुछ छात्रों से उसका विवाद हो गया था। इस दौरान मिली धमकियों से वह भयभीत हो गया और बिना किसी को बताए गाजियाबाद चला गया। वहां एक पुलिसकर्मी ने उसे भूखा-प्यासा और परेशान हालत में देखा। उसने उसे अपने पास रख लिया।
बिसावर क्षेत्र के गांव झगरार से बुधवार सुबह लापता हुआ 11वीं कक्षा का छात्र कृष्ण कुमार गाजियाबाद में सकुशल मिल गया। परिजनों ने राहत की सांस ली और सादाबाद व गाजियाबाद पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन
गांव निवासी राधा देवी ने बताया कि उनका बेटा कृष्ण कुमार बुधवार सुबह करीब सात बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। परिजनों ने स्कूल, रिश्तेदारों और दोस्तों के यहां तलाश की, लेकिन पता चला कि वह उस दिन स्कूल भी नहीं पहुंचा था। इसके बाद सादाबाद कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई।
पुलिस ने तत्काल छात्र की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान परिजनों को गाजियाबाद से सूचना मिली कि कृष्ण कुमार सुरक्षित है। परिवार के सदस्य तुरंत गाजियाबाद पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले आए। कृष्ण कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलेज में कुछ छात्रों से उसका विवाद हो गया था। इस दौरान मिली धमकियों से वह भयभीत हो गया और बिना किसी को बताए गाजियाबाद चला गया।
विज्ञापन
गाजियाबाद में एक पुलिसकर्मी ने उसे भूखा-प्यासा और परेशान हालत में देखा। पूछताछ के दौरान छात्र ने अपना परिचय और परिजनों की जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने परिवार से संपर्क कर उन्हें सूचना दी और छात्र को सुरक्षित अपने संरक्षण में रखा। कोतवाली प्रभारी सादाबाद विजय कुमार का कहना है कि पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस से संपर्क कर लापता कृष्णकुमार को सकुशल परिजनों से मिलाया है।