23-24 जनवरी की रात चार बदमाश आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला उम्मेद स्थित देव मोटर्स के शोरूम के बराबर में लगे एक पेड़ के सहारे से अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा। शोरूम से बदमाश दो पुरानी कार और हजारों रूपए का सामान लेकर भाग गए।
आगरा-अलीगढ़ बाईपास स्थित नगला उम्मेद स्थित देव मोटर्स के शोरूम पर चार बदमाशों ने चौकीदार को बंध बनाकर दो कार लूट ले गए। बदमाश हजारों रूपए का सामान भी साथ ले गए। पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि 23-24 जनवरी की रात चार बदमाश शोरूम के बराबर में लगे एक पेड़ के सहारे से अंदर दाखिल हुए। बदमाशों ने चौकीदार को बंधक बनाकर पीटा। शोरूम से बदमाश दो पुरानी कार और हजारों रूपए का सामान लेकर भाग गए। सूचना पर रात में ही पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। चौकीदार से घटना की जानकारी ली। पुलिस की कई टीम बदमाशों की तलाश में जुटी हैं।